Sunday, July 20, 2025
spot_img

दिव्यांगजन के लिए वृहद चिन्हांकन शिविरों का आयोजन, जानिए कब और कहां लगेंगे कैंप

आजमगढ़ जिले में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित करने हेतु 13 से 20 मई तक विकास खंड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जगदम्बा उपाध्याय की रिपोर्ट

आजमगढ़, दिव्यांगजन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह ने जानकारी दी है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

इन उपकरणों में ट्राइसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, श्रवण यंत्र, वॉकर, नेत्रहीन छड़ी, बनावटी अंग, कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ और कृत्रिम पैर शामिल हैं।

इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खंड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

तिथि एवं स्थान इस प्रकार हैं

13 मई – विकास खंड अहिरौला, 14 मई – अतरौलिया, 15 मई – कोयलसा, 16 मई – महराजगंज, 17 मई – हरैया, 19 मई -बिलरियाग, 20 मई – बिलरियागंज

Read  आजमगढ़ में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मज़बूत करने के निर्देश

इसके अतिरिक्त, अन्य विकास खंडों में होने वाले शिविरों की तिथियां जल्द ही अलग से प्रकाशित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल दिव्यांगजनों की जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना भी है।

यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन में नई ऊर्जा और सुविधा लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,400SubscribersSubscribe

विधवा की पुकार: “मुझे मेरी ज़मीन लौटा दो” — दबंगों से त्रस्त महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही

चित्रकूट के मानिकपुर की विधवा महिला न्याय के लिए गुहार लगा रही है। दबंगों द्वारा ज़मीन कब्जाने की कोशिश, फसल कटवाने का आरोप और...

हर बार वही शिकायत! तो किस काम के अधिकारी?” – SDM ने लगाई फटकार

चित्रकूट के मानिकपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मो. जसीम ने अधिकारियों को दो टूक कहा—"जनशिकायतों का शीघ्र समाधान करें,...
- Advertisement -spot_img
spot_img

“मैं नालायक ही सही, पर संघर्ष की दास्तां अनसुनी क्यों?” — रायबरेली की आलोचना से आहत हुए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भावुक पत्र

 रायबरेली की राजनीति में हलचल! उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए आलोचकों को दिया करारा जवाब। संघर्षों और उपलब्धियों को...

सड़क पर ही मिला सबक! सरेबाज़ार युवती ने उतारी चप्पल, पीट-पीटकर किया हलाकान

उन्नाव के शुक्लागंज बाजार में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने युवक को चप्पलों और थप्पड़ों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर...