चित्रकूट. पहाड़ी ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से कराए गए मेडबंदी व समतलीकरण कार्य में हुए फर्जीवाड़े की जांच ज़िम्मेदार अधिकारियों तक भेजने के बावजूद नहीं की जा रही कोई कार्यवाही…l
📊 ग्राम सभा में खुलासा, फिर भी चुप्पी
ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों के समक्ष हुए फर्जीवाड़े के खुलासे पर लोकपाल व उपायुक्त श्रम रोजगार डाल रहे पर्दा…l
⚠️ दोषी चिन्हित, फिर भी कार्रवाई नहीं
मेडबंदी समतलीकरण के नाम पर हुए फर्जीवाड़े में दोषी पाए जाने के बाद भी ग्राम प्रधान सचिव व ग्राम रोजगार सेवक पर नहीं की जा रही कार्यवाही…l
🧾 जांच दबाने के आरोप
वहीं कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भी दबाई जा रही जांच…l
💰 सोशल ऑडिट पर खर्च, नतीजा शून्य
मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट में सरकार द्वारा किए जा रहे हैं लाखों रुपए खर्च… जिम्मेदारों द्वारा बिना कार्यवाही के ही दी जा रही क्लीन चिट…l
🔍 कई ग्राम पंचायतों में गड़बड़ी
पहाड़ी ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में मेडबंदी समतलीकरण में ग्राम प्रधान सचिव व ग्राम रोजगार सेवक की मिलीभगत से हुआ जमकर फर्जीवाडा…l
⚖️ अवैध वसूली के गंभीर आरोप
जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधान व सचिव से मोटी रकम वसूल कर दिया जा रहा ईमानदारी का प्रमाण पत्र… मनरेगा योजना द्वारा कराए गए कार्यों में हुए फर्जीवाड़े की जांच में फर्जीवाड़ा…l
🌐 कई ब्लॉकों में फैला मामला
पहाड़ी ब्लॉक सहित कर्वी ब्लॉक, रामनगर ब्लॉक, मऊ ब्लॉक व मानिकपुर ब्लॉक में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों में हुआ जमकर फर्जीवाडा… सोशल ऑडिट टीम द्वारा की गई जांच में हो रही लीपापोती व जांच दबाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली…l
❓ प्रशासन की भूमिका पर सवाल
जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों में हुई धांधली व जांच के नाम पर हुई अवैध वसूली की जांच कराकर की जाएगी आवश्यक कार्यवाही… या फ़िर लोकपाल व उपायुक्त श्रम रोजगार, कार्यक्रम अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की मिलीभगत से ऐसे ही होता रहेगा फर्जीवाड़ा…?
📢 जागरूकता अभियान का ऐलान
चलो गांव की ओर जागरूकता अभियान द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का परत दर परत किया जायेगा खुलासा…
📝 आगे की खबर
मनरेगा योजना से कराए गए मेडबंदी व समतलीकरण के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की विस्तृत खबर जल्द ही…
❓ FAQ (क्लिक करें)
सोशल ऑडिट में क्या सामने आया?
सोशल ऑडिट में मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा और अनियमितताएं सामने आई हैं।
क्या दोषियों पर कार्रवाई हुई?
अब तक आरोप है कि दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्या मामला कई ब्लॉकों तक फैला है?
हाँ, पहाड़ी सहित कई अन्य ब्लॉकों में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं।





